Header Ads Widget

🚀 Exam Guru
NMMS • CET • PSE • GYAN SADHANA

कक्षा 6 हिंदी इकाई 4 'पुस्तक हमारी मित्र' LO आधारित क्विज़ | Std 6 Hindi Unit 4 Quiz

इकाई 4 : पुस्तक - हमारी मित्र
१. पत्र लेखन (पूजन का पत्र)

195, उमियानगर सोसायटी,
मुंदरा, जिला कच्छ
दिनांक: 4-8-2011

प्रिय मनोज, नमस्ते।

पूजन ने अपने मित्र मनोज को पत्र लिखा है। उसने बताया कि उसकी पाठशाला में 'वांचे गुजरात' अभियान चल रहा था। राज्य सरकार का सूत्र था - 'जो पुस्तक के मित्र, वो मेरे भी मित्र।'

पूजन ने लिखा कि किताबें हमारी मित्र हैं। वे हमें नया ज्ञान देती हैं और भले-बुरे का फर्क बताती हैं। गाँधीजी ने कहा था, "पुस्तकें मन के लिए साबुन का कार्य करती हैं।" किताबें अज्ञान को मिटाकर ज्ञान का संचार करती हैं। पूजन ने संकल्प किया है कि वह हर रोज एक अच्छी किताब पढ़ेगा और जन्मदिन पर 'बूके नहीं पर बुक' (किताब) उपहार में देगा।

२. शब्दार्थ
  • अभियान: (झुंबेश) किसी अच्छे कार्य के लिए प्रवृत्त होना
  • जिज्ञासा: ज्ञान प्राप्त करने की उत्सुकता
  • गुलदस्ता: सुंदर फूलों और पत्तियों का बना गुच्छ
  • संकल्प: दृढ़ निश्चय
३. अभ्यास (प्रश्नोत्तरी)

प्रश्न 1. पता किस क्रम में लिखेंगे?

उत्तर: गली/मोहल्ले का नाम ➡️ घर का नंबर ➡️ कस्बे/शहर/गाँव का नाम ➡️ राज्य का नाम ➡️ खंड का नाम ➡️ पिनकोड़ नंबर।
(चर्चा: यह क्रम छोटे विभाग से बड़े विभाग की तरफ जाता है, जिससे डाकिया आसानी से पता ढूँढ सके।)

प्रश्न 2. मित्र को 'जन्मदिन बधाई' पत्र का प्रारूप (पूर्ण पत्र):

12, आनंद नगर,
एम.जी. रोड, राजकोट,
दिनांक: 25 अक्टूबर 2023

प्रिय मित्र साहिल,

सप्रेम नमस्ते।

मैं यहाँ सकुशल हूँ और आशा करता हूँ कि तुम भी वहाँ ठीक होगे। मुझे याद है कि अगले सप्ताह तुम्हारा जन्मदिन है। इस पत्र के माध्यम से मैं तुम्हें जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाई देता हूँ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम जीवन में हमेशा खुश रहो और खूब तरक्की करो।

मैं परीक्षा के कारण तुम्हारे जन्मदिन की पार्टी में शामिल नहीं हो सकूँगा, इसका मुझे खेद है। चाचाजी और चाचीजी को मेरा प्रणाम कहना।

तुम्हारा मित्र,
रवि

प्रश्न 3. पता लिखिए (मित्र को):

नाम: [मित्र का नाम]
पता: [घर नं, सोसायटी/मोहल्ला]
गाँव/शहर: [नाम]
पिनकोड: [6 अंकों का कोड]

प्रश्न 4. चित्र देखकर प्रश्नों के उत्तर (डाकघर/सड़क):

1. यह किसका चित्र है?
उत्तर: यह सड़क और यातायात (Traffic) के दृश्यों का चित्र है। इसमें बस स्टॉप, सड़क पार करते लोग और साफ-सफाई का दृश्य है।

2. चित्र में कौन-कौन से वाहन हैं?
उत्तर: चित्र में बस, कार, स्कूटर और साइकिल जैसे वाहन दिखाई दे रहे हैं।

3. बच्चे कहाँ जा रहे हैं?
उत्तर: बच्चों ने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी है और बैग लिया है, इसलिए वे स्कूल जा रहे हैं।

4. कूड़ा कहाँ डालना चाहिए?
उत्तर: कूड़ा हमेशा कूड़ेदान (Dustbin) में ही डालना चाहिए। (जैसा कि चित्र में एक लड़का कर रहा है।)

प्रश्न 5. गद्यांश के आधार पर प्रश्न:

1. दुनिया किन लोगों के लिए है?
2. कायर और साहसी में क्या फर्क है?
3. कर्मवीर क्या प्राप्त करते हैं?
4. 'साहस' के बिना क्या व्यर्थ है?
5. गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

४. स्वाध्याय

(1) पत्र कब और कहाँ से लिखा गया है?

उत्तर: पत्र 4 अगस्त 2011 को 195, उमियानगर सोसायटी, मुंदरा, जिला कच्छ से लिखा गया है।

(2) पत्र किसने किसको लिखा है?

उत्तर: पत्र पूजन ने अपने मित्र मनोज को लिखा है।

(3) पत्र किस विषय के बारे में लिखा गया है?

उत्तर: पत्र 'किताबों के महत्त्व' के बारे में लिखा गया है।

प्रश्न 3. डाक सामग्री का मूल्य और उपयोग:

सामग्रीमूल्य (अनुमानित)उपयोग
पोस्टकार्ड50 पैसेखुला संदेश लिखने के लिए
अंतर्देशीय पत्र2.50 रुपयेलंबा संदेश (बंद) लिखने के लिए
लिफ़ाफ़ा5.00 रुपयेगोपनीय पत्र या राखी भेजने के लिए
५. इतना जानिए (पेशेवाले लोग)
हिन्दीगुजराती
कुँजड़ाકાછિયો
खटबुनाખાટલો ભરનાર
घड़ीसाज़ઘડિયાળી
तमोलीતંબોળી
बज़ाज़કાપડિયો
पंसारीગાંધી (કરિયાણાવાળો)
खरादीસંઘાડિયો
जिल्दसाज़બુકબાઇન્ડર
हलवाईકંદોઈ
सौदागरવેપારી
६. विशेष जानकारी (PIN & योग्यता विस्तार)

पिनकोड (PIN Code):

  • पूरा नाम: Postal Index Number (पोस्टल इंडेक्स नंबर)
  • शुरुआत: 15 अगस्त 1972
  • अंक: 6 अंकों का होता है।
  • उदाहरण: 110016 (पहला अंक राज्य/क्षेत्र, अगले दो उपक्षेत्र, अंतिम तीन डाकघर)।

चिट्ठी का संदेश (कविता):

चिट्ठी में है मन का प्यार,
चिट्ठी है घर का अखबार।
छोटा-सा कागज़ बिन पैर,
करता दुनिया भर की सैर।

७. भाषा-सज्जता (क्रिया)

चित्र वर्णन:

यह एक उद्यान है।
बच्चे झूला झूल रहे हैं।
माली पौधों को पानी दे रहा है।
बच्ची दौड़ रही है।

क्रिया (Verb):

इन वाक्यों में कुछ न कुछ कार्य हो रहा है। जो पद किसी कार्य के करने या होने का बोध करवाए, उसे क्रिया कहते हैं।

उदाहरण: लिखना, पढ़ना, चलना, दौड़ना, खाना, पीना, खेलना।

--- इकाई 4 समाप्त ---

Std 6 Hindi Unit 4 Quiz - Exam Guru

नमस्ते बाल मित्रों! 🙏

"एग्जाम गुरु" की विनम्र सूचना:
प्रिय विद्यार्थियों, इस क्विज़ को शुरू करने के लिए पहले यह वीडियो देखना ज़रूरी है। इसमें 'पुस्तक हमारी मित्र' पाठ की पूरी समझ दी गई है। एक बार वीडियो देखने के बाद आप सभी 25 प्रश्नों के सही उत्तर दे पाएंगे।

Post a Comment

0 Comments